Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हुई गुंडागर्दी और क्रिसमस डेकोरेशन में तोड़फोड़ की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है।

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

      : राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हुई गुंडागर्दी और क्रिसमस डेकोरेशन में तोड़फोड़ की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं छत्तीसगढ़ की शांतिपूर्ण और सहिष्णु संस्कृति के खिलाफ हैं।

मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ को लेकर डॉ. महंत ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

Advertisement Box

 डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से ‘शांति का टापू’ रहा है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ अपने-अपने त्योहार मनाते आए हैं। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार के संरक्षण में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे राजधानी के बीचों-बीच, दिनदहाड़े लाठियों के साथ घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं के दौरान प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, जो बेहद चिंताजनक है। किसी व्यक्ति से उसका धर्म पूछकर उसे डराना-धमकाना छत्तीसगढ़ की परंपरा कभी नहीं रही। डॉ. महंत ने कहा कि राज्य की सामाजिक एकता और शांति बनाए रखने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे।

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि

महतारी वंदन योजना में तेज रफ्तार: ग्राम पंचायत डोंगरी (पंचायत भवन) में लगी महिलाओं की लंबी कतारें
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना में तेज रफ्तार: ग्राम पंचायत डोंगरी (पंचायत भवन) में लगी महिलाओं की लंबी कतारें

📰 एक्सपर्ट टॉक सह विदाई समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को मिला जीवनोपयोगी मार्गदर्शन
आज फोकस में

📰 एक्सपर्ट टॉक सह विदाई समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को मिला जीवनोपयोगी मार्गदर्शन

कोरबा की धरती बनेगी भक्ति की पावन भूमि: जिला पंचायत सदस्य सुषमा रवि रजक की विशेष अपील
आज फोकस में

कोरबा की धरती बनेगी भक्ति की पावन भूमि: जिला पंचायत सदस्य सुषमा रवि रजक की विशेष अपील

कोरबा: मोबाइल से मिनटों में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रखें
आज फोकस में

कोरबा: मोबाइल से मिनटों में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रखें

कोरबा में रजक परिवार का हर्षोल्लास: सपना की 13वीं और रवि रजक की 37वीं जन्मदिन पर संयुक्त उत्सव
आज फोकस में

कोरबा में रजक परिवार का हर्षोल्लास: सपना की 13वीं और रवि रजक की 37वीं जन्मदिन पर संयुक्त उत्सव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 10 मई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp