Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

*कोरबा। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने घण्टा घर चौक पहुंचकर भारतरत्न बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, न्याय और ज्ञान की निरंतर साधना का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हर नागरिक को उनसे प्रेरणा लेकर समानता, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

Advertisement Box

उन्होंने आगे कहा कि आंबेडकर जयंती केवल श्रद्धांजलि देने का दिन नहीं, बल्कि उनके मूल्यों को अपने आचरण और कार्यों में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने और उनके आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp