Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

       जवाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम जवाली में उत्साह और देशभक्ति का माहौल रहा। गांव के 17 प्रमुख स्थानों पर तिरंगा फहराया गया। शासकीय संस्थाओं, ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों और ग्रामीणों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

Advertisement Box

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं आदिवासी छात्रावास में प्राचार्य श्रीमती कल्पना बर्वे के नेतृत्व में ध्वजारोहण हुआ। निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पहली बार राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का क्रमबद्ध आयोजन किया गया। इसके बाद मुख्य मार्ग पर देशभक्ति गीतों और नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

ग्राम पंचायत में सरपंच श्री दिलेश कुमार कंवर एवं पंचगण की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया। शासकीय आयुर्वेद औषधालय में डॉ. रवि राय के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण एवं पौधा वितरण किया गया। समिति जवाली में प्रबंधक सुखदेव प्रसाद साहू, प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र कुमार कंवर एवं पूर्व अध्यक्ष लखन सिंह ठाकुर की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ।

उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा प्राथमिक शाला मौहारपारा, प्राथमिक शाला जवाली और प्राथमिक शाला दुल्हीकछार में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कंवर समाज, शासकीय पशु अस्पताल, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर बार, देवली अटल चौक एवं बालाजी फ्यूल्स सहित अन्य स्थानों पर भी ग्रामीणों और युवाओं ने तिरंगा फहराया।

इस दौरान पुरुषोत्तम साहू, फागेश्वर प्रजापति, वीरेंद्र नामदेव, साहिल पाटले, हेमलाल, रामकिशुन, मुलेन्द केंवट, पुरन पटेल, योगेश कुर्रे, महिपाल सिंह, गौकरण साहू एवं दीपक पटेल सहित जागरूक युवाओं ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

“भारत माता की जय”, “छत्तीसगढ़ महतारी की जय”, “जय जवान-जय किसान” और “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” जैसे नारों से पूरा जवाली देशभक्ति के रंग में रंग गया। 15 अगस्त का आयोजन गांव में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने वाला रहा।

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना
आज फोकस में

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

<span class=जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव">
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

बुधवार, 30 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp