
कटघोरा/जवाली कोलिहामुड़ा । गणेश उत्सव के समापन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं गणेश उत्सव समिति के सदस्य शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया। जगह-जगह लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विसर्जन के दौरान समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से प्रथम पूज्य भगवान गणेश को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।
आयोजकों ने गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया |








