
@ बसंतपुर। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर बसंतपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापना के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ गणेश जी की स्थापना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
गणेश प्रतिमा स्थापना के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजन समिति द्वारा गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूरे उत्सव को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द्र के साथ मनाया जाएगा

गणेश उत्सव को लेकर बसंतपुर में बच्चों, युवाओं और महिलाओं में भी विशेष उत्साह नजर आ रहा है।

श्रद्धा और उत्साह के साथ






