
कटघोरा। वरिष्ठ पत्रकार एवं क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले शिव कुमार शर्मा ‘शिब्बू महाराज’ के निधन की खबर से कटघोरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से पत्रकारिता जगत, सामाजिक क्षेत्र और उनके शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।
शिव कुमार शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे और उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय घटनाक्रमों को प्रमुखता से सामने लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरल एवं सहज स्वभाव के कारण वे पत्रकारिता जगत के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी अपनी विशेष पहचान रखते थे।
उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि शिव कुमार शर्मा ‘शिब्बू महाराज’ का निधन पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा किए गए कार्य और क्षेत्र के प्रति उनका योगदान लंबे समय तक स्मरण किया जाता रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।







