Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: निर्णायक चरण में प्रवेश, आज से शुरू हुई मंत्री स्तरीय गहन चर्चा

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 

नई योजनाओं और विकास परियोजनाओं पर 4 दिनों की मंथन, 6 से 9 जनवरी तक चलेगी महत्वपूर्ण बैठकें

Advertisement Box

रायपुर, 6 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण की प्रक्रिया अब अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। आज से महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्री स्तरीय बजट चर्चा की शुरुआत हो रही है, जो 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक लगातार चार दिनों तक चलेगी।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में सभी विभागीय मंत्री अपने विभागों के मुख्य बजट प्रस्तावों के साथ-साथ नवीन मद (नई योजनाओं, नई घोषणाओं और विशेष पैकेज) पर विस्तृत चर्चा करेंगे। सहमति वाले प्रस्ताव अंतिम बजट में शामिल किए जाएंगे, जबकि असहमति वाले प्रस्ताव बाहर हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर अलग से समय निर्धारित किया गया है।

बैठक का दिन-प्रतिदिन का कार्यक्रम:

6 जनवरी (आज):

  • 11:00 बजे – उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
  • 12:00 बजे – स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं ओबीसी कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • 02:00 बजे – पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल
  • 03:00 बजे – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं एससी कल्याण मंत्री गुरु खुशवंत

7 जनवरी:

  • 11:00 बजे – वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप
  • 12:00 बजे – राजस्व, स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा
  • 02:30 बजे – आदिवासी जनजातीय विकास, कृषि एवं मछली पालन मंत्री रामविचार नेताम
  • 04:00 बजे – वित्त मंत्री ओपी चौधरी (वित्त विभाग)

8 जनवरी:

  • 11:00 बजे – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • (लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खेल-युवा कल्याण, नगरीय प्रशासन)
  • 02:30 बजे – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी विभाग
  • 9 जनवरी (अंतिम दिन):
  • 12:00 बजे – महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • 02:00 बजे – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • (गृह, पंचायत-ग्रामीण विकास, सूचना प्रौद्योगिकी)

ये चार दिवसीय बैठकें राज्य की आर्थिक नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे और नई घोषणाओं की दिशा तय करने में निर्णायक साबित होंगी। बजट की अंतिम रूपरेखा तैयार होने के बाद इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।

छत्तीसगढ़वासियों की नजरें अब इन बैठकों से निकलने वाली नई योजनाओं और बड़े ऐलानों पर टिकी हुई हैं।
बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू
आज फोकस में

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान
आज फोकस में

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित
आज फोकस में

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
आज फोकस में

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी
आज फोकस में

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ
आज फोकस में

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp