Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायगढ़ (छत्तीसगढ़): धान खरीदी केंद्र में हाथियों का आतंक: बंगुरसिया मंडी में रात भर मचाया उत्पात, 11 बोरी धान खाया, हाई स्कूल का गेट तोड़ा

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धान खरीदी सीजन शुरू होते ही जंगली हाथियों ने एक बार फिर किसानों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बंगुरसिया धान मंडी केंद्र में बीती रात हाथियों के दल ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने मंडी में रखी 11 बोरी धान खा लिया, कुछ बोरी फैला कर बर्बाद कर दिया और पास के हाई स्कूल का गेट भी तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे तीन जंगली हाथी जंगल से निकलकर बंगुरसिया धान खरीदी केंद्र के पास पहुंच गए। हाथी काफी देर तक मंडी परिसर के आसपास डटे रहे। मौका मिलते ही वे एक-एक कर धान की बोरियां उठाकर ले जाने लगे। रात भर में हाथियों ने 11 बोरी धान का सेवन किया और कई अन्य बोरियों को फैलाकर नुकसान पहुंचाया।

Advertisement Box

हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल (Elephant Friend Squad) के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेज आवाजें, टॉर्च की रोशनी और अन्य तरीकों से हाथियों को भगाने की कोशिश की। इसी दौरान एक हाथी मंडी के निकट स्थित हाई स्कूल तक पहुंच गया। उसने अपनी सूंड से स्कूल के चैनल गेट को तोड़ दिया, जिससे गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हाथी पूरी रात इलाके में डटे रहे और सुबह करीब 5 बजे जंगल की ओर लौट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार रात तीन हाथी मंडी में सक्रिय थे, जबकि कुछ अन्य हाथियों का झुंड बंगुरसिया के बरझरिया मोहल्ला के पास जंगल में घूम रहा था।

यह पहली घटना नहीं है। सोमवार रात भी हाथियों ने इसी मंडी में भारी नुकसान किया था। उस रात उन्होंने 13 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया, साथ ही सोलर पैनल और बोर पाइप को भी तोड़ दिया।

रायगढ़ वन मंडल के जंगलों में वर्तमान में कुल 41 हाथी अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं। इनमें घरघोड़ा रेंज के बरौद बीट में 3 हाथी, चारमार बीट में 7 हाथी और रायगढ़ रेंज के पड़ीगांव बीट में सबसे अधिक 31 हाथी शामिल हैं। इन 31 हाथियों में 12 नर, 21 मादा और 8 बच्चे हैं।

धान खरीदी केंद्र जंगल के निकट होने के कारण हाथी नियमित रूप से यहां पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों और मंडी कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और हाथियों को भगाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन बार-बार होने वाली इन घटनाओं से मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ता जा रहा है।

 

प्रशासन ने आसपास के गांवों में सतर्कता बरतने की अपील की है। स्थानीय निवासी हाथियों के कारण फसल और संपत्ति के नुकसान से परेशान हैं और प्रभावी समाधान की मांग कर रहे हैं। जांच और निगरानी जारी है।

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू
आज फोकस में

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान
आज फोकस में

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित
आज फोकस में

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
आज फोकस में

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी
आज फोकस में

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ
आज फोकस में

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp