Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 

कोरबा। मानसून की पहली तेज बारिश ने पाली-झाबर मुख्य मार्ग की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। महज एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद सड़क पर इतना पानी भर गया कि पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो गया। जलभराव के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई दोपहिया वाहनों के इंजन बीच सड़क पर ही बंद पड़ गए।

Advertisement Box

 

सड़क पर जमा पानी के बीच वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान इसी तरह की स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है।

 

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पाली-झाबर मार्ग पर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पूरे मानसून के दौरान लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

सोमवार, 05 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp