Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिमाचल समेत 4 राज्यों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी, आज इन इलाकों में होगी बूंदाबांदी

Author Image
Written by
(DK SARJAL)

नई दिल्लीः दिल्ली में सर्दी के मौसम ने गर्मी ने जहां 74 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है वहीं, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी देखी जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है।

Advertisement Box

इन राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आज हल्की बारिश हो सकती है।

यहां पर चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे को दौरान अरुणाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 28 फरवरी और 01 मार्च को असम और मेघालय में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में पड़ रही है तेज गर्मी

महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में अलग-अलग इलाकों में गर्मी का असर देखा जा रहा है। यहां पर अगले 24 घंटे के दौरान काफी गर्मी पड़ेगी। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इसी अवधि के लिए लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात और शिमला जिले में भारी बारिश व हिमपात होने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने ऊना और हमीरपुर जिलों में भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के कारण आज से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आने और तीन या चार मार्च तक स्थिर रहने का अनुमान है। पलावत के मुताबिक, मार्च के पहले सप्ताह में नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पहाड़ियों में बर्फबारी के साथ-साथ हवा के रुख में बदलाव होगा।

कोरबा की धरती बनेगी भक्ति की पावन भूमि: जिला पंचायत सदस्य सुषमा रवि रजक की विशेष अपील
आज फोकस में

कोरबा की धरती बनेगी भक्ति की पावन भूमि: जिला पंचायत सदस्य सुषमा रवि रजक की विशेष अपील

कोरबा: मोबाइल से मिनटों में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रखें
आज फोकस में

कोरबा: मोबाइल से मिनटों में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रखें

कोरबा में रजक परिवार का हर्षोल्लास: सपना की 13वीं और रवि रजक की 37वीं जन्मदिन पर संयुक्त उत्सव
आज फोकस में

कोरबा में रजक परिवार का हर्षोल्लास: सपना की 13वीं और रवि रजक की 37वीं जन्मदिन पर संयुक्त उत्सव

भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी आंदोलन: चार नए श्रम संहिताओं के खिलाफ कोरबा में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा गया
आज फोकस में

भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी आंदोलन: चार नए श्रम संहिताओं के खिलाफ कोरबा में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा गया

सलोरा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर: ग्रामीणों को उनके अधिकारों से कराया अवगत, शोषण से बचाव पर जोर
आज फोकस में

सलोरा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर: ग्रामीणों को उनके अधिकारों से कराया अवगत, शोषण से बचाव पर जोर

कोरबा: कलेक्टर ने डंप यार्ड का निरीक्षण किया, हरित वातावरण और सुचारू प्रबंधन पर जोर
आज फोकस में

कोरबा: कलेक्टर ने डंप यार्ड का निरीक्षण किया, हरित वातावरण और सुचारू प्रबंधन पर जोर

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 30 मार्च 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp