Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खबर का असर: गुरसिया आंगनबाड़ी निर्माण में अनियमितताओं पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, जांच शुरू

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

@कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य में सामने आई अनियमितताओं (घटिया सामग्री व पुरानी ईंटों के उपयोग) की खबर का तुरंत असर दिखा है।

खबर सामने आते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। महज कुछ घंटों के अंदर एसडीओ के निर्देश पर विभागीय इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान इंजीनियरों ने निर्माण की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने स्पष्ट कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या पुराने/घटिया मटेरियल के उपयोग को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने और तय मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।

ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पूरे निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरती जाएगी। यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम ने यह भी कहा कि आगे भी निर्माण की सतत निगरानी की जाएगी, ताकि बच्चों के लिए एक मजबूत और सुरक्षित आंगनबाड़ी भवन तैयार हो सके।

प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से गुरसिया के ग्रामीणों में राहत और उम्मीद दोनों जगी है। उन्होंने कहा कि अब उम्मीद है कि आंगनबाड़ी भवन तय मानकों के मुताबिक बनेगा।

यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि जनहित के मुद्दों पर स्थानीय प्रशासन सजग है और शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।

 

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp