Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में जंगली हाथियों का कहर जारी: महिला को कुचलकर मार डाला, एक सप्ताह में तीन मौतें, ग्रामीणों में दहशत

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

कोरबा, 18 दिसंबर 2025: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने तड़के सुबह एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना जटगा वन परिक्षेत्र के ग्राम बिंझरा की है। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मीना बाई पत्नी रामकुमार के रूप में हुई है।

घटना के अनुसार, पति-पत्नी सुबह शौच के लिए गांव से सटे जंगल में गए थे। वापस लौटते समय अचानक दंतैल हाथी का सामना हो गया। हाथी को देखते ही पति जान बचाकर भाग निकला, लेकिन हाथी ने मीना बाई पर हमला कर उन्हें कुचल दिया

Advertisement Box

यह घटना पिछले 24 घंटों में हाथी हमले की दूसरी घटना है। इससे एक दिन पहले चैतमा वन परिक्षेत्र में हाथी ने एक पति-पत्नी पर हमला किया था, जब वे घर के आंगन में सो रहे थे। हाथी ने पत्नी को पटककर मार डाला, जबकि पति खाट के नीचे छुपकर बाल-बाल बचा। करीब पांच दिन पहले बिलासपुर रेंज में भी एक महिला की हाथी ने मौत मार डाला था। बताया जा रहा है कि वही दंतैल हाथी झुंड से बिछड़कर बिलासपुर से कटघोरा क्षेत्र में पहुंचा है और मानव बस्तियों के करीब घूम रहा है।

बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमलों से तीन लोगों की जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग रात में घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कटघोरा के डीएफओ निशांत झा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने घटनाक्रम की जांच की और मृतका के परिजनों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए गए। दंतैल हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

मानव-वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर वन विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों की कमी और खनन गतिविधियों के कारण हाथी मानव बस्तियों की ओर आ रहे हैं। यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित
आज फोकस में

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
आज फोकस में

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी
आज फोकस में

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ
आज फोकस में

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

कोरबा: मुख्य सड़क पर गिरी विशाल पेड़ की डाल, चलती कार चपेट में आई, राहगीर बाल-बाल बचे
आज फोकस में

कोरबा: मुख्य सड़क पर गिरी विशाल पेड़ की डाल, चलती कार चपेट में आई, राहगीर बाल-बाल बचे

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 24 जून 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp