Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मनरेगा नाम बदलाव पर तीखा विरोध: सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान!

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 

कोरबा, 28 दिसंबर 2025: केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को नए कानून से बदलकर विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G बिल, 2025 बनाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। इस कदम को कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का अपमान बता रही है।

Advertisement Box

कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जवाली में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने नेतृत्व किया। सांसद ने जोरदार तरीके से कहा,

“देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर कांग्रेस ने ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं को रोजगार की गारंटी दी थी। भाजपा ने मनरेगा से उनका नाम हटाकर राष्ट्रपिता का अपमान किया है। यह सिर्फ नाम बदलना नहीं, बल्कि कांग्रेस की विरासत और गरीबों के हक को मिटाने की साजिश है।”

कांग्रेस का तर्क: मोदी की गारंटी vs गांधी की गारंटी

सांसद महंत ने आगे कहा कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मनरेगा को कानून बनाकर रोजगार का मौलिक हक दिया था, जबकि भाजपा मोदी की गारंटी के नाम पर योजनाओं को चलाती है। उन्होंने आशंका जताई कि नाम बदलने के बाद आने वाले समय में योजना को पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है।

CWC के फैसले पर त्वरित अमल

शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में मनरेगा नाम बदलाव के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया था। सांसद ज्योत्सना महंत ने इस फैसले पर तुरंत अमल करते हुए रविवार को ही धरना दिया।

धरने में मौजूद प्रमुख नेता

प्रदर्शन में पीसीसी संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पोषक दास महंत, तनवीर अहमद, गोरेलाल यादव, दिलीप सिंह, किरण चौरसिया, तारकेश्वर मिश्रा, विशाल शुक्ला, प्रदीप अग्रवाल सहित सरपंच दिलेश कंवर, जनपद सदस्य कमल बेलदार, फूलचंद कश्यप, सूरज दास मानिकपुरी, हीरालाल यादव, भुवनेश्वरी दास, मुन्ना पाठक, भरत मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, रहमान खान, निक्कू कुकरेजा, राकेश अग्रवाल, गुलशन जायसवाल, देवेंद्र खरे, राजकुमार श्रीवास, मानसिंह और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

धारने मे उमड़ा जन-सैलब

देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता इसी मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कोरबा में सांसद ज्योत्सना महंत का यह धरना पार्टी के राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा है।

#मनरेगा_बचाओ #राष्ट्रपिता_का_अपमान

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

🐅 बाघ का आतंक: खेत में जोताई के दौरान बैल पर हमला, वनकर्मियों से भी हुआ आमना-सामना
आज फोकस में

🐅 बाघ का आतंक: खेत में जोताई के दौरान बैल पर हमला, वनकर्मियों से भी हुआ आमना-सामना

विश्व आदिवासी दिवस 2026 : ग्राम पंचायत जवाली में प्रथम वर्ष भव्य आयोजन, समाज ने किया अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस 2026 : ग्राम पंचायत जवाली में प्रथम वर्ष भव्य आयोजन, समाज ने किया अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान

MP-CG समेत कई राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, यूपी के स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बिहार के 9 जिलों में रेड अलर्ट
आज फोकस में

MP-CG समेत कई राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, यूपी के स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बिहार के 9 जिलों में रेड अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp