Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनुविभागीय राजस्व दंडाधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई तो निचले स्तर के अधिकारी रंगदारी वसूली में मस्त.

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

कोरबा/पाली:- पाली विकासखण्ड के पोड़ी में जीवनदायिनी सलिहाभांठा स्थित टाटीनाला नदी को छलनी करने वाले कारोबारी रेत का काला कारोबार चला रहे है। जिम्मेदार अधिकारियों में कुछ ने इस पर नियमो के तहत कार्रवाई की तो कुछ रंगदारी वसूली में लगे है, वहीं कुछ ने चुप्पी साध रखी है। इससे कारोबारी दिन दहाड़े टाटीनाला नदी से व्यापक स्तर पर रेत उत्खनन कर वनमार्ग से परिवहन करा रहे है। संबंधित विभागों के कुछ जिम्मेदारों का रेत कारोबारी से गठजोड़ के कारण जहां टाटीनाला नदी के मूलस्वरूप से छेड़छाड़ करने के प्रयास जोरो पर हो रहे है, जिससे शासन के राजस्व को भी नुकसान पहुँचाया जा रहा है।

Advertisement Box

पाली ब्लाक के ग्राम ढुकुपथरा से कुछ दूर पहले जंगल के डेढ़ किलोमीटर रास्ते प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर दिन दहाड़े बिना अंकुश टाटीनाला नदी से रेत खनन कर परिवहन करते देखे जा रहे है। अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) ने तो शासन- प्रशासन के निर्देशानुसार अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते कई ट्रैक्टरों पर नियमानुसार कार्रवाई की है, लेकिन निचले स्तर के राजस्व अधिकारी मामले में रंगदारी वसूली में मस्त है, जबकि माइनिंग और वन विभाग सबकुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। राजस्व नायब अधिकारी तो कोराम पूर्ति के लिए पहुँचते है और जो भी वाहन मौके से मिलता है उस पर कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता कर चल देते है, तो वहीं वनमार्ग के उपयोग को लेकर जमीनी स्तर के वनकर्मी प्रति ट्रैक्टर 2 से 3 हजार माहवारी वसूल रहे है। बताया जा रहा है कि रसूखदारों व राजनैतिक संरक्षण पर काली रेत का कारोबार करने वालो को किसी का खौफ नही है। दर्जनों ट्रैक्टर वाहनों से जंगल के रास्ते से रेत के परिवहन से न केवल नदी का अस्तित्व खतरे में है, बल्कि वनमार्ग भी नष्ट हो रहे है। यह अनियंत्रित खनन नदी तल का क्षरण, जल स्तर की कमी, उपजाऊ भूमि की हानि और जलीय आवास को क्षति पहुँचा रहा है, साथ ही वन क्षेत्र और पर्यावरण जैसे वन परिस्थितिकी तंत्र पर विनाशकारी प्रभाव डाल रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पर तत्काल कार्रवाई कर अंकुश लगाने मांग की है।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp