Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में धान खरीदी का काला सच: टोकन के चक्कर में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, सिस्टम की लापरवाही जिम्मेदार

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

कोरबा 12 जनवरी 2026, जिले में धान खरीदी व्यवस्था की गंभीर खामियां एक बार फिर सामने आई हैं। टोकन नहीं मिलने से परेशान एक आदिवासी किसान ने हताश होकर जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान तो बच गई, लेकिन यह घटना सरकारी सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर गई है। 

किसान की पहचान

Advertisement Box

नाम सुमेर सिंह गोंड,निवासी ग्राम कोरबी – धतुरा, तहसील हरदीबाजार, जिला कोरबा,पंजीकृत धान मात्रा : 68 क्विंटल,

कहां – कहां टोकन के लिए भटका किसान 

ग्राम स्तर की सेवा सहकारी समिति में कई बार संपर्क, धान खरीदी केंद्र/मंडी में लगातार चक्कर,टोकन ऑपरेटर व कर्मचारियों से बार-बार गुहार,तहसील स्तर के अधिकारियों से मौखिक शिकायत।

कहां-कहां दिया आवेदन

29 दिसंबर 2025 को कलेक्टर जनदर्शन में लिखित शिकायत,धान बिक्री नहीं होने से आर्थिक संकट की जानकारी दी,कलेक्टर के निर्देश के बावजूद जमीनी स्तर पर नहीं हुआ समाधान।

कहां और कैसे उठाया आत्मघाती कदम

रविवार रात,ग्राम कोरबी-धतुरा में अपने घर के पास,कीटनाशक (जहर) का सेवन,परिजनों ने हालत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाया

मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में हुआ भर्ती जहां पीड़ित किसान की हालत गंभीर बताई गई। समय पर हुए उपचार से बची किसान की जान।

मंडी अध्यक्ष प्रभारी व अधिकारियों की प्रतिक्रिया,मंडी अध्यक्ष प्रभारी

“टोकन ऑनलाइन प्रक्रिया से जारी होते हैं, ऊपर से सीमित टोकन मिल रहे हैं”।

संबंधित अधिकारी तकनीकी कारणों से कुछ किसानों को टोकन नहीं मिल पाया” मामले की जांच कर समाधान का आश्वासन।

सांसद ज्योत्सना महंत का तीखा बयान 

मेडिकल कॉलेज पहुंच कर किसान से की मुलाकात धान खरीदी के सरकारी सिस्टम को ठहराया जिम्मेदार कहा – “कागजों में योजनाएं अच्छी हैं। लेकिन जमीनी हकीकत अलग है” आरोप – टोकन व्यवस्था में लापरवाही और असंवेदनशीलता, चेतावनी – “अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो ऐसे मामले बढ़ेंगे”

बड़ा सवाल 

जब किसान ने समय पर पंजीयन कराया, जनदर्शन तक शिकायत की, तो फिर धान खरीदी व्यवस्था किसके लिए काम कर रही है? यह घटना सिर्फ एक किसान की पीड़ा नहीं, बल्कि प्रदेश की धान खरीदी व्यवस्था की असल तस्वीर को उजागर करती है।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

🐅 बाघ का आतंक: खेत में जोताई के दौरान बैल पर हमला, वनकर्मियों से भी हुआ आमना-सामना
आज फोकस में

🐅 बाघ का आतंक: खेत में जोताई के दौरान बैल पर हमला, वनकर्मियों से भी हुआ आमना-सामना

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp