Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

  @ पाली, कोरबा। आज दिनांक 13 अगस्त 2026, गुरुवार को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली, कोरबा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पाली नगर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए विद्यार्थियों ने “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा”, “जय हिंद”, “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” जैसे देशभक्ति नारों से नगर को गुंजायमान कर दिया।

Advertisement Box

भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के निर्देशन में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा पूरे गरिमापूर्ण एवं अनुशासित तरीके से आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी हर्ष पाण्डेय, एनसीसी प्रभारी वर्षा लकरा, माय भारत पोर्टल की नोडल अधिकारी श्रीमती रीता पटेल, श्री सुनील कंवर, श्री सत्येन्द्र सिंह, श्री अशोक जायसवाल, नरेंद्र मानिकपुरी सहित महाविद्यालय के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के संदेश के साथ आयोजित इस यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पाली नगर में देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना
आज फोकस में

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

<span class=पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे">
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp