Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

KORBA BREAKING: खोरडी मोड़ में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत; एक गंभीर घायल

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

   @ कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के खोरडी मोड़ के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सराइसिंगार निवासी फूल सिंह पिता दौलत सिंह, नरसिंह सिंह पिता फूल सिंह और यशवंत सिंह पिता स्वर्गीय कमल सिंह मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BJ 5644 से सराइसिंगार से गेवरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खोरडी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई।

Advertisement Box

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नरसिंह सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, यशवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय जनपद सदस्य फुलचंद कश्यप ने घायल के उपचार के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की पहल की और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

घटना की खबर से ग्राम सराइसिंगार में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp