Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उफनते नाले में बाइक लेकर उतरा बुजुर्ग, बाल-बाल बची जान

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद तेज बहाव में उतर गया बाइक सवार, घटना का वीडियो वायरल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच खोडरी थाना क्षेत्र के बढ़ावनढांड-पीपरखूंटी मार्ग स्थित खूंटी नाले में एक बुजुर्ग बाइक सवार तेज बहाव के बीच बाइक लेकर उतर गया और हादसे का शिकार हो गया।

Advertisement Box

बताया जा रहा है कि नाले के रपटे के ऊपर तेज गति से पानी बह रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बुजुर्ग को पानी कम होने तक इंतजार करने की सलाह दी, लेकिन वह बाइक लेकर नाले में उतर गया। तेज बहाव के बीच बाइक का संतुलन बिगड़ने से बुजुर्ग बाइक समेत पानी में गिर पड़ा।

हालांकि, बुजुर्ग ने किसी तरह खुद को संभाला और सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश के दौरान ऐसे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा जलस्तर बढ़ने पर रास्ता बंद करने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। यह घटना बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार करने के जोखिम को लेकर लोगों के लिए भी चेतावनी है।

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना
आज फोकस में

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

बुधवार, 30 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp