Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

  सावन उत्सव – साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सावन उत्सव उत्साह, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्री गणेश इन, विशाल होंडा के समीप, कोरबा में प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य देव भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रातः 11:00 बजे सामूहिक मंगल आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर समाज की सुख-समृद्धि एवं एकता की कामना की।

इस जिला स्तरीय आयोजन में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित एनटीपीसी, दीपका, उरगा, बालको, काशीनगर, राजगामार, कटघोरा सहित विभिन्न इकाइयों एवं केंद्रों से लगभग 75 से 80 महिलाओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिसने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। मंचीय कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज की भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता निभाने वाली महिलाओं को स्मृति-चिह्न एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement Box

सावन उत्सव के अंतर्गत पारंपरिक नृत्य, संगीत, सावन झूला एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में सर्वगुण सम्पन्न उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा निर्णायकों के द्वारा सविता साहू दीपका को “सावन क्वीन” चुना गया ।सामूहिक फोटोग्राफी के माध्यम से इस यादगार अवसर को सहेजा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए प्रसाद वितरण एवं स्वादिष्ट भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर कोरबा जिला अध्यक्ष गिरिजा साहू, उपाध्यक्ष देवकी साहू, जांजगीर जिला अध्यक्ष हेमलता साहू, लखनी साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , भगवती साहू,पूर्णिमा, वन्दना,कुमारी, हेमलता साहू ,बॉकी मोंगरा केंद्र संगठन सचिव राजकुमारी साहू सहित विभिन्न इकाइयों की पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा ।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

<span class=जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश">
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp