Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैंक खाते की जानकारी मांगने में तत्परता, महीनों से मानदेय का इंतजार

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

@ कटघोरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा द्वारा 5 अगस्त 2026 को जारी स्मरण पत्र के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पत्र में दीपका, रंजना, चाकाबूड़ा, भिलाई बाजार, छुरी, मोगरा सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से साफ-सफाई मद में कार्यरत कर्मचारियों के बैंक खाते एवं आवश्यक जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विडंबना यह है कि JDS सफाईकर्मी, चौकीदार और आयुष्मान ऑपरेटरों से बैंक संबंधी जानकारी तत्काल मांगी जा रही है, लेकिन कई कर्मचारी अपने लंबित मानदेय का महीनों से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement Box

इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी अस्पतालों की साफ-सफाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग की है। कम मानदेय में काम करने वाले इन कर्मचारियों का भुगतान समय पर नहीं होने से उनकी आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।

अब सवाल है कि जब बैंक खाते की जानकारी जुटाने में विभाग तेजी दिखा रहा है, तो लंबित मानदेय के भुगतान में इतनी देरी क्यों? कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन को कागजी प्रक्रिया के साथ-साथ समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

सोमवार, 16 नवंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp