Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में 88% अपराधों का सफल निराकरण, सड़क हादसों में भी आई कमी: एसपी सिद्धार्थ तिवारी

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

जिले में 88% अपराधों का सफल निराकरण, सड़क हादसों में भी आई कमी: एसपी सिद्धार्थ तिवारी

कोरबा/जिला, 05 जनवरी 2026 — जिले में पिछले वर्ष कुछ गंभीर अपराधों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन पुलिस की सतत और सक्रिय कार्रवाई से अधिकांश मामलों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया। यह बात पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शनिवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में कही।

Advertisement Box

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने वर्ष 2025 के अपराध आंकड़ों का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में पूरे साल में कुल 7241 अपराध दर्ज किए गए। इनमें से लगभग 88 प्रतिशत मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ गंभीर अपराधों में वृद्धि देखी गई, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं सहित कई अन्य श्रेणियों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा कि विभाग का मुख्य फोकस बेसिक पुलिसिंग पर बना हुआ है, ताकि आम जनता के साथ सीधा संवाद और विश्वास बना रहे। विशेष रूप से बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग है और इन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने अपील करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में जनता का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। समय पर सही सूचना मिलने से अपराधों को रोकने और अपराधियों तक पहुंचने में काफी मदद मिलती है।

पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से अपेक्षा की गई है कि वे पुलिस के साथ मिलकर जिले को और अधिक सुरक्षित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित
आज फोकस में

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
आज फोकस में

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी
आज फोकस में

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ
आज फोकस में

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

कोरबा: मुख्य सड़क पर गिरी विशाल पेड़ की डाल, चलती कार चपेट में आई, राहगीर बाल-बाल बचे
आज फोकस में

कोरबा: मुख्य सड़क पर गिरी विशाल पेड़ की डाल, चलती कार चपेट में आई, राहगीर बाल-बाल बचे

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 24 जून 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp