Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोल्डन पहाड़ दादर में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, उद्घाटन मुकाबले में बसंतपुर ने रलिया को दी शिकस्त

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

” गोल्डन पहाड़ दादर। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में श्रीफल तोड़कर ज्वाला यादव एवं संदीप राज ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही मैदान में क्रिकेट का रोमांच शुरू हो गया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बसंतपुर और रलिया की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में बसंतपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और रलिया की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रलिया की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 55 रनों का लक्ष्य बसंतपुर के सामने रखा।

Advertisement Box

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसंतपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 6 ओवर के भीतर ही लक्ष्य हासिल कर उद्घाटन मुकाबले में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बसंतपुर की टीम ने टूर्नामेंट में अपना शानदार आगाज किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शालू, सतीश यादव, संदीप राज, ज्वाला यादव, अजय यादव, ओम नारायण, डॉ. वीरेंद्र, पप्पू कश्यप, अरविंद, रंजीत, रामप्रसाद, राजबीर यादव, प्रभात यादव एवं दिलु कश्यप (पंच) सहित अन्य खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

रविवार, 29 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp