Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम कोलिहामुड़ा में पुत्री रत्न आगमन पर हर्षोल्लास, सामाजिक एकता का संदेश 🎉

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

             कोलिहामुड़ा (कोरबा )। ग्राम कोलिहामुड़ा में सातगढ़ कंवर सामाजिक कल्याण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रहलाद सिंह कंवर के मुख्य आतिथ्य में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर था चि. राजपाल कंवर एवं सौ. अनीता कंवर को प्रथम पुत्री रत्न मुस्कान कंवर की प्राप्ति का।

नवजात शिशु के शुभ आगमन से पूरे परिवार एवं समाज में आनंद और उत्साह का वातावरण रहा। कंवर समाज के जेष्ठ-श्रेष्ठ सगा बंधु एवं गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा परिवार को शुभाशीष प्रदान किया।

Advertisement Box

कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें श्री संतोष कुमार कंवर (गवाटिया) सह सचिव आछीदादर/मोहनपुर, श्री करन कंवर, श्री नारायण सिंह कंवर, श्री कल्याण सिंह कंवर, श्री हीरा सिंह कंवर, श्री इंद्रपाल सिंह कंवर, श्री माखन सिंह कंवर एवं श्री सतपाल सिंह कंवर शामिल रहे।

उक्त अवसर पर जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें सुषमा रवि रजक (जिला पंचायत सदस्य), श्रवण सिंह तंवर (मंडल अध्यक्ष, जवाली), कमल किशोर बेलदार (जनपद सदस्य) एवं उर्मिला राजेंद्र कंवर (सरपंच कोलिहामुड़ा) सम्मिलित रहीं।

अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह कंवर ने नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “पुत्री का जन्म परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए सौभाग्य का प्रतीक है। हमें बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।”

उन्होंने समस्त सगा बंधुओं को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए समाज में एकता, सौहार्द एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं एवं आशीर्वचन के साथ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह, आत्मीयता एवं सामाजिक एकजुटता का वातावरण बना रहा।

भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी आंदोलन: चार नए श्रम संहिताओं के खिलाफ कोरबा में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा गया
आज फोकस में

भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी आंदोलन: चार नए श्रम संहिताओं के खिलाफ कोरबा में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा गया

सलोरा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर: ग्रामीणों को उनके अधिकारों से कराया अवगत, शोषण से बचाव पर जोर
आज फोकस में

सलोरा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर: ग्रामीणों को उनके अधिकारों से कराया अवगत, शोषण से बचाव पर जोर

कोरबा: कलेक्टर ने डंप यार्ड का निरीक्षण किया, हरित वातावरण और सुचारू प्रबंधन पर जोर
आज फोकस में

कोरबा: कलेक्टर ने डंप यार्ड का निरीक्षण किया, हरित वातावरण और सुचारू प्रबंधन पर जोर

कोरबा: पीएम आवास कॉलोनी निर्माण में धीमी प्रगति पर कलेक्टर की नाराजगी, मार्च तक सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश
आज फोकस में

कोरबा: पीएम आवास कॉलोनी निर्माण में धीमी प्रगति पर कलेक्टर की नाराजगी, मार्च तक सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

बसंतपुर पीएम श्री स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्रों का शानदार सम्मान
आज फोकस में

बसंतपुर पीएम श्री स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्रों का शानदार सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2026: बड़े दावों के बीच युवाओं की उम्मीदें टूटीं – लक्ष्य 15,000, हकीकत में सिर्फ 1,816 को मिली नौकरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2026: बड़े दावों के बीच युवाओं की उम्मीदें टूटीं – लक्ष्य 15,000, हकीकत में सिर्फ 1,816 को मिली नौकरी

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

मंगलवार, 03 मार्च 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp