
Written by
डी.के. सरजाल
कोलिहामुड़ा (प्रतिनिधि)। ग्राम पंचायत कोलिहामुड़ा केसरपंच उर्मिला राजेंद्र कँवर उप सरपंच पुष्पा सतपाल सिंह कँवर ने क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में सद्भाव बढ़ाने का संदेश देता है।
सरपंच श्रीमति कँवर ने सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएँ और प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें।
उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।








