Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एआई के दौर में भी मानवता ही सबसे बड़ा मूल्य : रीता यादव

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 

   @ पाली कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, अमेरिका, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञ ऑनलाइन जुड़े; 300 से अधिक प्राध्यापक और शोधार्थियों ने लिया हिस्सा

Advertisement Box

पाली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बीच इंसानियत और सामाजिक मूल्यों को बचाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। तकनीक कितनी भी विकसित क्यों न हो जाए, मानवता का स्थान उससे ऊपर ही रहेगा। यह बात उच्च शिक्षा आयुक्त श्रीमती रीता यादव (आईएएस) ने शनिवार को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में कही।

महाविद्यालय में ‘मानवता 2.0 : तकनीक, प्रकृति एवं सामाजिक मूल्यों के बदलते आयाम’ विषय पर आयोजित सेमिनार में देश-विदेश के शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने तकनीकी विकास के साथ मानवीय संवेदनाओं के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित किया गया। इसमें 300 से अधिक प्राध्यापक एवं शोधार्थी शामिल हुए।

भारतीय संस्कृति के मूल्य दुनिया के लिए अनुकरणीय

मुख्य अतिथि रीता यादव ने कहा कि एआई के विकास के साथ मानव जीवन में मानवीय संवेदनाओं, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों को बनाए रखना जरूरी है। भारतीय संस्कृति में निहित जीवन मूल्य पूरी दुनिया के लिए सीखने योग्य हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए शोध एवं अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

अति विशिष्ट अतिथि डॉ. एसआर कमलेश ने तकनीकी प्रगति के साथ समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं डॉ. एचएस होता ने भारतीय मूल्यों के अनुरूप एआई के विकास की आवश्यकता बताई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में एआई मिशन की जानकारी भी साझा की।

अमेरिका, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञों ने रखे विचार

सेमिनार में अमेरिका के पूर्व कुलपति एवं प्राध्यापक डॉ. मदन मोहन गोयल ने नीडोनॉमिक्स में एआई की उपयोगिता समझाई। उच्च शिक्षा संचालनालय के आईटी सेल से डॉ. शोएब अंसारी ने शोध कार्यों में एआई टूल्स के उपयोग की जानकारी दी। जर्मनी से डॉ. बहराम रमेश और दक्षिण कोरिया से डॉ. पूनम शर्मा ने ऑनलाइन माध्यम से व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्पराज लाजरस ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। सेमिनार संयोजक डॉ. शेख तस्लीम अहमद ने विषय की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

इसके बाद विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकों और शोधार्थियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हर्ष पांडेय ने किया। तकनीकी सचिव सुनील कंवर ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के सहायक प्राध्यापक रामकुमार श्रीवास सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षाविद, प्राध्यापक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

सोमवार, 16 नवंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp