Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में चोरों का बढ़ता आतंक: संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कबाड़ कारोबार, लोहा-तांबा चोरी का मुख्य कारण बने कबाड़ी

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 

कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा जिले में चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। घरों के आंगन में खड़े दोपहिया-चार पहिया वाहनों से महंगे पार्ट्स चुराने, साइकिल चोरी से लेकर सरकारी लोहे-तांबे की चोरी तक, अपराधियों की हरकतें बेकाबू हो गई हैं। स्थानीय लोगों और प्रभावितों का आरोप है कि कुछ बड़े कबाड़ियों की दुकानें पुलिस के संरक्षण में चल रही हैं, जहां चोरी का लोहा, तांबा, पीतल, एल्युमिनियम और सरकारी सामान आसानी से बिक जाता है। इसी वजह से चोर बेखौफ होकर वारदातें अंजाम दे रहे हैं।

Advertisement Box

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध कबाड़ कारोबार पर रोक है और कार्रवाई की जा रही है, लेकिन मैदानी स्तर पर कुछ थानों के अधीनस्थ कर्मियों और जानकारों के संरक्षण में यह धंधा फल-फूल रहा है। नशे की लत पूरी करने वाले चोरों के लिए यह कारोबार मुख्य आधार बन गया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रमुख घटनाएं जो लोगों में डर पैदा कर रही हैं:

दर्री थाना क्षेत्र में पत्रकार के घर बुलेट पार्ट्स चोरी

6 जनवरी की रात करीब 1 बजे एचटीपीएस आवासीय परिसर के अलकनंदा विहार, मकान क्रमांक एफ-9 में रहने वाले पत्रकार अजय राय के घर आंगन में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल से नंबर प्लेट, हेडलाइट, हॉर्न सहित कई महंगे पार्ट्स चुरा लिए गए। पास की ऑटो पार्ट्स दुकान के सीसीटीवी में तीन संदिग्ध युवक कैद हुए, लेकिन शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

एमपी नगर कॉलोनी में कार से पार्ट्स चोरी की कोशिश

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार के हेडलाइट आदि चुराने की कोशिश की गई। भागते चोरों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुरानी बस्ती में साइकिल चोरों की धमक

कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बस्ती इलाके में किशोरों का गिरोह सक्रिय है। आदिले चौक के पास एक सीसीटीवी फुटेज में दो किशोर दिखे, जिनमें एक ने मौका देखकर घर के सामने खड़ी साइकिल चुरा ली। स्थानीय लोग बताते हैं कि ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

विद्युत संयंत्र और आवासीय परिसरों में जारी चोरी

क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोग कहते हैं कि चोर रात के अंधेरे में बेखौफ घूम रहे हैं।

लोगों की मांग और सवाल

अवैध कबाड़ दुकानों पर सख्त छापेमारी और लाइसेंस रद्द किया जाए।

चोरी के माल को खरीदने वाले कबाड़ियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और संरक्षण देने वालों पर भी जांच हो।

पुलिस ने कुछ मामलों में कार्रवाई की है, लेकिन ज्यादातर घटनाओं में चोर अभी फरार हैं। बढ़ते अपराध से कोरबा वासियों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। प्रशासन से उम्मीद है कि जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि चोरों का यह खेल थम सके।
बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू
आज फोकस में

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान
आज फोकस में

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित
आज फोकस में

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
आज फोकस में

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी
आज फोकस में

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ
आज फोकस में

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp