Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, 10-12 युवकों ने मकान मालिक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से किया हमला

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

* कोरबा। शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित पंप हाउस के 15 ब्लॉक में शराब पीने से मना करना एक मकान मालिक को भारी पड़ गया। आरोप है कि 10 से 12 युवकों ने मिलकर मकान मालिक पर लोहे की रॉड, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement Box

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान मालिक ने घर के सामने कुछ युवकों को शराब पीने से रोका था। इसी बात से नाराज होकर युवक कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ दोबारा पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड, ईंट और पत्थरों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 10 से 12 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालिया घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp