Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

* बेमेतरा। सरकार द्वारा सभी पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन बेमेतरा जिले में कई गरीब और जरूरतमंद परिवार आज भी कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। इनमें दिव्यांग, बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी शामिल हैं, जिन्हें अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।

Advertisement Box

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हों0ने कई बार आवेदन और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। बरसात के मौसम में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर मकानों में रहने के कारण हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पात्र हितग्राहियों के चयन और योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पक्के आवास उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

वहीं, प्रशासन की ओर से समय-समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों के सत्यापन, दावा-आपत्ति और सूची के अद्यतन की प्रक्रिया जारी रहने की जानकारी दी गई है।

ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी जरूरतमंद परिवारों का सर्वे कर उन्हें शीघ्र आवास योजना का लाभ दिया जाए, ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp