Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ में 20 करोड़ की बसें बन गईं कबाड़, जिस पर जनता को चलना था उसे ‘कौड़ियों’ में बेचा

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

छत्तीसगढ़ में 20 करोड़ की बसें बन गईं कबाड़, जिस पर जनता को चलना था उसे ‘कौड़ियों’ में बेचा

Advertisement Box

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जनता की सुविधा के शुरू हुई सिटी बस में भारी लापरवाही के कारण अब इसे कौड़ियों के दाम में बेच दिया गया है. जिले में शहरवासियों की सुविधा के नाम पर शुरू की गई सिटी बस सेवा आज भ्रष्टाचार और लापरवाही की मिसाल बन चुकी है. करोड़ों रुपए की लागत से खरीदी गई बसें अब डिपो में कबाड़ बनकर खड़ी हैं. वहीं कंडम बसों की नीलामी भी शुरू हो चुका है.

20 करोड़ रुपए की बसें हुई कबाड़

भिलाई नगर पालिका निगम द्वारा साला 2018 में करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गई 69 बसें अब जर्जर घोषित कर दी गई हैं. इन बसों का रखरखाव समय पर नहीं किया गया. संचालन एजेंसी पहले ही ब्लैकलिस्ट हो चुकी है और अब स्थिति यह है कि डिपो में खड़ी बसों के लगभग 60 प्रतिशत पार्ट्स चोरी हो चुके हैं. न चोरी रोकने की व्यवस्था, न सुरक्षा और न ही समय पर कोई जांच.

तीसरी बार नीलामी शुरू

हैरानी की बात यह है कि चोरी की शिकायत थाने में लंबित है लेकिन अब तक FIR भी दर्ज नहीं की गई है. अब इन 69 बसों को मेटल स्क्रेप ट्रेड कार्पोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) के माध्यम से नीलाम किया जा रहा है. यह तीसरी बार नीलामी की कोशिश है क्योंकि पिछली दो बार संतोषजनक बोली नहीं लग पाई. इस बार न्यूनतम मूल्य 2 करोड़ 75 लाख रुपए तय किया गया है और सिर्फ एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकृत बिडर ही भाग ले सकेंगे. निगम आयुक्त राजीव पांडे का कहना है कि यह कार्रवाई जिला कलेक्टर के आदेश पर की जा रही है.

अब देखना होगा कि इस बार इन बसों के लिए नीलामी पूरा हो पाती है या नहीं. या फिर चौथी बार प्रक्रिया शुरू होगी.

कोरबा में शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, 10-12 युवकों ने मकान मालिक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से किया हमला
आज फोकस में

कोरबा में शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, 10-12 युवकों ने मकान मालिक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से किया हमला

कोरबा: बारिश ने छीनी गांव की राह, सड़क बदहाल; राशन आपूर्ति पर संकट, स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित
आज फोकस में

कोरबा: बारिश ने छीनी गांव की राह, सड़क बदहाल; राशन आपूर्ति पर संकट, स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू
आज फोकस में

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान
आज फोकस में

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित
आज फोकस में

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
आज फोकस में

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp