Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: केंद्र ने खरीफ 2025-26 के लिए PSS के तहत दलहन-तिलहन की MSP पर खरीद को दी मंजूरी

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 

रायपुर: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत दलहन एवं तिलहनी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद को मंजूरी प्रदान कर दी है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

Advertisement Box

इस फैसले के तहत राज्य में निम्नलिखित फसलों की निर्धारित मात्रा में MSP पर खरीद होगी:

तुअर (अरहर): 21,330 मीट्रिक टन

उड़द: 25,530 मीट्रिक टन

मूंग: 240 मीट्रिक टन

सोयाबीन: 4,210 मीट्रिक टन

मूंगफली: 4,210 मीट्रिक टन

कुल मिलाकर लगभग 55,510 मीट्रिक टन फसलों की MSP पर खरीद की जाएगी। यह निर्णय धान खरीदी के बीच किसानों के लिए विशेष सौगात साबित हुआ है, क्योंकि इससे वे अपनी उपज को औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर नहीं होंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उम्मीद जताई है कि इससे तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी तथा दलहन-तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार MSP पर खरीद की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करेगी, ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। इस फैसले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान होगी।

यह कदम केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण है, जो किसान कल्याण को प्राथमिकता देता है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp