Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रायपुर: भूपेश बघेल ने सेंट्रल जेल में कवासी लखमा से मुलाकात की, BJP-ED पर साधा निशाना – कहा, “निर्दोष को जेल में रखा, घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें”

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने बीजेपी और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक समय से निर्दोष कवासी लखमा को ED और EOW ने जेल में बंद रखा हुआ है, जबकि अब बीजेपी के नेता भी यह मान रहे हैं कि लखमा निर्दोष हैं।

Advertisement Box

भूपेश बघेल ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा,

“अगर कवासी लखमा निर्दोष हैं, जैसा कि बीजेपी के लोग अब कह रहे हैं, तो फिर उन पर कार्रवाई क्यों हुई? FIR क्यों दर्ज की गई? ED ने अब तक लखमा की ओर से दिए गए जवाब पर कोई रिप्लाई फाइल ही नहीं किया है। बीजेपी के लोग घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा,

“आज बीजेपी के मंत्री और नेता गलती से सच बोल रहे हैं। मेरा बस चलता तो कवासी लखमा जेल क्यों जाते? बेटे को छुड़ा लिया गया, यह कहकर वे अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।”

मनरेगा पर भी BJP सरकार पर निशाना

भूपेश बघेल ने रामगढ़ (VB-G RAM G) को लेकर चल रहे सियासी विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी गांधी जी को बर्दाश्त नहीं कर पाती। मनरेगा योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि यह ऐसी योजना थी जिसमें 90 प्रतिशत राशि केंद्र और 10 प्रतिशत राज्य सरकार देती थी, लेकिन पिछले दो सालों से बीजेपी की सरकार ने एक भी काम स्वीकृत नहीं किया है।

इस मुलाकात और बयान से राज्य की सियासत में नई गरमा-गरमी पैदा हो गई है। कांग्रेस इसे बीजेपी सरकार पर लगातार हमले के तौर पर पेश कर रही है, जबकि बीजेपी इसे राजनीतिक ड्रामा करार दे सकती है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

रविवार, 11 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp