Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

KORBA BREAK:पटवारी कामिनी निलंबित, तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

कोरबा। धान खरीदी वर्ष 2025-26 के सुचारू संचालन हेतु शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार गिरदावरी में छूटे तथा त्रुटिवश दर्ज कृषकों के रकबा सुधार और ऑनलाइन मैपिंग का कार्य प्रगति पर है। इसी अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 03, रा.नि.मं. तिवरता, तहसील हरदीबाजार के ग्राम नोनबिर्रा, उड़ता एवं पूटा के कृषकों के रकबा की ऑनलाइन मैपिंग की गई थी।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पाली द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार संबंधित पटवारी श्रीमती कामिनी कारे द्वारा अनेक कृषकों का क्षेत्र निरीक्षण एवं सत्यापन नहीं किया गया, जिसके कारण प्रभावित कृषक धान उपार्जन केंद्रों में अपना धान विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। यह कृत्य शासन के निर्देशों की अवहेलना, कार्य के प्रति उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक पाया गया है।

Advertisement Box

उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 का उल्लंघन एवं कदाचार की श्रेणी में पाया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए श्रीमती कामिनी कारे, पटवारी हल्का क्रमांक 03 को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पाली निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

इसी प्रकरण में पर्यवेक्षण की कमी पाए जाने पर तहसीलदार हरदीबाजार अभिजीत राजभानु को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं एवं धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि

महतारी वंदन योजना में तेज रफ्तार: ग्राम पंचायत डोंगरी (पंचायत भवन) में लगी महिलाओं की लंबी कतारें
आज फोकस में

महतारी वंदन योजना में तेज रफ्तार: ग्राम पंचायत डोंगरी (पंचायत भवन) में लगी महिलाओं की लंबी कतारें

📰 एक्सपर्ट टॉक सह विदाई समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को मिला जीवनोपयोगी मार्गदर्शन
आज फोकस में

📰 एक्सपर्ट टॉक सह विदाई समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को मिला जीवनोपयोगी मार्गदर्शन

कोरबा की धरती बनेगी भक्ति की पावन भूमि: जिला पंचायत सदस्य सुषमा रवि रजक की विशेष अपील
आज फोकस में

कोरबा की धरती बनेगी भक्ति की पावन भूमि: जिला पंचायत सदस्य सुषमा रवि रजक की विशेष अपील

कोरबा: मोबाइल से मिनटों में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रखें
आज फोकस में

कोरबा: मोबाइल से मिनटों में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रखें

कोरबा में रजक परिवार का हर्षोल्लास: सपना की 13वीं और रवि रजक की 37वीं जन्मदिन पर संयुक्त उत्सव
आज फोकस में

कोरबा में रजक परिवार का हर्षोल्लास: सपना की 13वीं और रवि रजक की 37वीं जन्मदिन पर संयुक्त उत्सव

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 10 मई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp