Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जगदलपुर में बाइक चोर गिरोह पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

जगदलपुर, 24 जनवरी 2026: बस्तर पुलिस ने जगदलपुर शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Advertisement Box

मामला कुछ दिनों पहले साकेत कॉलोनी से एक बाइक चोरी होने की शिकायत से शुरू हुआ था। पीड़ित ने बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। बोधघाट थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने साकेत कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में कुल पांच बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे सदस्य को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक और चोरी की बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश पांडे, कृष्णा बघेल और तुलसी कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के पास से कुल 6 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

बस्तर पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp