Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा पुलिस ने अवैध स्क्रैप यार्ड पर की बड़ी कार्रवाई: 1200 टन वाहन पुर्जे जब्त, 30 लाख रुपये का माल सीज, यार्ड सीलबंद

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

            कोरबा, 8 फरवरी 2026 – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने की अपनी मुहिम को तेज करते हुए एक बड़ी सफल कार्रवाई की है। थाना उरगा पुलिस ने ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक अवैध स्क्रैप यार्ड पर छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री जब्त की और पूरे यार्ड को सीलबंद कर दिया।

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के सख्त निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस ने संबंधित विभागों की टीम के साथ मौके पर दबिश दी।

Advertisement Box

जांच में पता चला कि यार्ड संचालक नूर आलम (पिता मोहम्मद मुरजा, उम्र 33 वर्ष, निवासी प्लॉट नंबर 23, टी.पी. नगर, कोरबा) मौके पर मौजूद था। पुलिस ने चोरी से जुड़े लोहे के सामान, हाइवा, ट्रेलर और ट्रक के पुर्जों के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन संचालक कोई भी वैध कागजात नहीं पेश कर सका।

दस्तावेजों के अभाव में सामग्री के अवैध स्रोत की पुष्टि होने पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में लगभग 1200 टन ट्रेलर की मंडी, डाला बॉडी एवं अन्य लोहे का सामान जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। नगर निगम की टीम ने पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को पूरी तरह सीलबंद कर दिया।

यह कार्रवाई जिले में चोरी-चकारी और अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की सख्त नीति का हिस्सा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में आगे भी त्वरित और सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे और समाज में कानून का राज कायम हो।

कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जांच जारी है और आगे की कार्रवाई प्रचलित कानून के अनुसार की जाएगी।

बसंतपुर पीएम श्री स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्रों का शानदार सम्मान
आज फोकस में

बसंतपुर पीएम श्री स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्रों का शानदार सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2026: बड़े दावों के बीच युवाओं की उम्मीदें टूटीं – लक्ष्य 15,000, हकीकत में सिर्फ 1,816 को मिली नौकरी
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2026: बड़े दावों के बीच युवाओं की उम्मीदें टूटीं – लक्ष्य 15,000, हकीकत में सिर्फ 1,816 को मिली नौकरी

बजट 2026: महंगाई से राहत की उम्मीद, किसानों-युवाओं के लिए नई घोषणाओं पर नजरें
आज फोकस में

बजट 2026: महंगाई से राहत की उम्मीद, किसानों-युवाओं के लिए नई घोषणाओं पर नजरें

शासकीय महाविद्यालय के छात्रों ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया जनमानस
आज फोकस में

शासकीय महाविद्यालय के छात्रों ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया जनमानस

कोलिहामुडा ग्राम पंचायत में पहली बार धूमधाम से गूंजा 77वां गणतंत्र दिवस: पंथी-सुआ नृत्यों ने बांधा समां
आज फोकस में

कोलिहामुडा ग्राम पंचायत में पहली बार धूमधाम से गूंजा 77वां गणतंत्र दिवस: पंथी-सुआ नृत्यों ने बांधा समां

ब्रेकिंग: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में सनसनीखेज चोरी! लाखों के सोने-चांदी के आभूषण उड़े, CCTV में कैद हुआ चोर
आज फोकस में

ब्रेकिंग: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में सनसनीखेज चोरी! लाखों के सोने-चांदी के आभूषण उड़े, CCTV में कैद हुआ चोर

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

रविवार, 08 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp