Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने तीन बाइक सवारों की जान ली, नुनेरा के पास भीषण हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

,,कोरबा। दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने तीन मासूमों की जान ले ली। ग्राम नुनेरा के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने दीपका-पाली सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

 

Advertisement Box

 

मृतकों के नाम:   1) ओम प्रकाश (30 वर्ष), पुत्र मंगल सिंह, 2) बृजपाल सिंह (25 वर्ष), पुत्र सहदेव मरावी, 3)मंगल सिंह (50 वर्ष), पुत्र सुखनाथ सिंह

तीनों ग्राम पोटापानी के रहने वाले थे और सभी शादीशुदा थे। वे रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर दीपका खदान में काम करने जा रहे थे। विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर बाइक को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया और खुद पलट गया। बाइक सवारों के शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले।

घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

हादसे से गुस्साए ग्राम पोटापानी और आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने तुरंत दीपका-पाली मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर प्रशासन पूरी तरह विफल रहा है। पिछले कई महीनों में इसी मार्ग पर ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

  1. मृतकों के परिवारों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए
  2. क्षेत्र में सख्त गति सीमा निर्धारित की जाए और उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाया जाए
  3. खदान क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए अलग सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए
  4. नियमित चेकिंग और सड़क सुरक्षा के उपाय तुरंत लागू किए जाएं

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और उन्हें आश्वासन देने का प्रयास कर रहे हैं कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था।

यह हादसा कोरबा के खदान क्षेत्र में सड़क सुरक्षा की बदहाली की एक और तस्वीर पेश करता है। स्थानीय लोगों ने साफ कहा है कि अब सब्र टूट चुका है और बिना ठोस कार्रवाई के वे सड़क नहीं खोलेंगे।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp