Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर जनदर्शन अब आमजन का सबसे भरोसेमंद मंच बन गया।

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

: कोरबा  ( छत्तीसगढ़ )पहले जहां छोटी-छोटी शिकायतों के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे और लंबा इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में शुरू किया गया ‘कलेक्टर जनदर्शन’ कार्यक्रम अब जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए समस्याओं का त्वरित समाधान देने वाला विश्वसनीय मंच बन चुका है।

जनदर्शन में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। बिजली बिल की गड़बड़ी, राशन कार्ड में सुधार, आवास योजना की मांग, स्वास्थ्य सहायता, जमीन विवाद, सीमांकन और पेंशन संबंधी शिकायतें प्रमुख हैं। प्रशासन की ओर से हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जा रही है और मौके पर ही समाधान या तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Advertisement Box

लोगों का कहना है, “पहले तो एक छोटे काम के लिए भी कई बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब जनदर्शन के जरिए सीधे कलेक्टर साहब तक पहुंच आसान हो गई है। प्रक्रिया पारदर्शी हुई है और समाधान की रफ्तार भी तेज हो गई है।”

कलेक्टर कुणाल दुदावत की सक्रियता के कारण कई मामलों में तत्काल निराकरण हो रहा है, जबकि बाकी मामलों में सख्त समय-सीमा तय कर विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। परिणामस्वरूप आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। अब जनदर्शन केवल शिकायत दर्ज कराने का मंच नहीं रहा, बल्कि समाधान और उम्मीद का प्रतीक बन गया है।

लगातार बढ़ती भीड़ और फरियादियों की संतुष्टि इस बात का प्रमाण है कि जिला प्रशासन की यह पहल सही दिशा में आगे बढ़ रही है। कलेक्टर जनदर्शन अब जिले के हर वर्ग के लिए ‘समस्या का समाधान, एक ही दिन’ का विश्वास बन चुका है।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp