Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में आदिवासी विकास परिषद का संगठन विस्तार, ब्लॉक व तहसील इकाई घोषित

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

,,छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद जिला कोरबा द्वारा संगठन विस्तार के तहत ब्लॉक इकाई कोरबा एवं अजगरबहार तहसील महिला प्रभाग इकाई का गठन किया गया। इस दौरान श्री नारायण सिंह राज को ब्लॉक अध्यक्ष तथा श्रीमती गायत्री मँझवार को अजगरबहार तहसील महिला प्रभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

ग्राम पंचायत भवन अजगरबहार में आयोजित बैठक में परिषद के जिला अध्यक्ष श्री वीरसाय धनवार, जिला महासचिव श्री राम मूरत कवर, जिला महिला प्रभाग से ललिता सिंह एवं देवला बाई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement Box

बैठक की शुरुआत आदिवासी महानायक एवं मसीहा डॉ. जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके आदिवासी समाज के प्रति योगदान को याद किया।

इसके पश्चात कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जिला अध्यक्ष ने संगठन के उद्देश्य एवं कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला महासचिव द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अपने प्रस्ताव एवं मांगें भी रखीं। कार्यक्रम में कोरबा ब्लॉक इकाई एवं अजगरबहार तहसील इकाई के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में पूर्व जनपद सदस्य श्री जगत राम मँझवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

मंगलवार, 17 नवंबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp