Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में होली की धूम कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ रंगों में रंगे कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

     कोरबा। नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने चारपारा कोहड़िया स्थित अपने निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, पत्रकार एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए और होली की शुभकामनाएं दीं।

रंगों के इस पावन पर्व पर मंत्री निवास में सुबह से ही समर्थकों और क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप और गुलाल की खुशबू के बीच पूरा वातावरण भाईचारे और सौहार्द के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

Advertisement Box

मंत्री श्री देवांगन ने सभी को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम, एकता व सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “होली का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। होलिका दहन की तरह हमें अपने जीवन से भी द्वेष, अहंकार और वैमनस्य को समाप्त कर प्रेम और सहयोग की भावना अपनानी चाहिए।”

इस अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री तरुण राठौर, धनश्री साहू, श्री प्रेम साहू, श्री ईश्वर पटेल, श्री तीर्थ साहू, श्री सरोज शांडिल्य, श्री मुकुंद कंवर, श्री सत्येंद्र दुबे, श्री किसन केवट, श्री कौशल देवांगन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, श्री मनीष मिश्रा, श्री योगेश मिश्रा, श्री दिलेंद्र यादव, श्री परविंदर सिंह, श्री रामशंकर साहू, श्री तुलसी ठाकुर, श्री नारायण ठाकुर, श्री राकेश नागरमल अग्रवाल, श्री अंजय अग्रवाल, श्री माधव जायसवाल, प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल, पूर्व पार्षद श्री दिनेश सोनी, श्री महेश अग्रवाल, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री अनिल वस्त्रकर, श्री विजय गुप्ता, श्री रामेश्वर वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह ने होली के पर्व को सामाजिक समरसता और राजनीतिक सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp