Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

“कोरबा में अपराधियों पर प्रहार: पुलिस ने 93 वारंटियों को किया गिरफ्तार”

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

*कोरबा, 29 अप्रैल 2026 — अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कोरबा पुलिस ने ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत तेजी से कार्रवाई की है। बीते दो दिनों (27 और 28 अप्रैल) में पुलिस ने कुल 93 वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में पूरे जिले में सघन दबिश दी गई। इस अभियान में 24 स्थायी वारंटी और 69 गिरफ्तारी वारंटी के आरोपियों को पकड़ा गया।

Advertisement Box

सभी गिरफ्तार वारंटियों को संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध कार्य या फरार अपराधी की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, पुलिस चौकी या कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

यह कार्रवाई कोरबा जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और कानून का राज कायम करने की दिशा में पुलिस की मजबूत प्रतिबद्धता को दिखाती है।

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना
आज फोकस में

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp