Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व आदिवासी दिवस 2026 : ग्राम पंचायत जवाली में प्रथम वर्ष भव्य आयोजन, समाज ने किया अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 

विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 9 अगस्त 2026, शनिवार को बस स्टेशन मौहारपारा बाजार मंच के पास, ग्राम पंचायत जवाली, विकासखंड कटघोरा, जिला कोरबा में प्रथम वर्ष विश्व आदिवासी दिवस समारोह का भव्य आयोजन आदिवासी समाज के तत्वावधान में किया जा रहा है।इस अवसर पर कोरबा जिले के समस्त आदिवासी एवं समस्त मूल निवासी समुदाय के सम्मानित समाजजनों को अपने परिवार सहित सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने समाज के प्रत्येक वर्ग से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।आयोजकों का कहना है कि आदिवासी संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी है। हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित तीज-त्योहार,परंपराएं, रीति-रिवाज, लोकनृत्य, लोकगीत,बोली-भाषा,प्रकृति संरक्षण की जीवनशैली तथा सामुदायिक मूल्य हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर और पहचान हैं।इन परंपराओं का संरक्षण केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए महत्वपूर्ण है।वर्तमान समय में संवैधानिक अधिकार प्राप्त होने के बावजूद आदिवासी समाज अनेक सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक चुनौतियों, शोषण तथा उपेक्षा का सामना कर रहा है। ऐसे समय में विश्व आदिवासी दिवस समाज को एकजुट होकर अपने संवैधानिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन, संस्कृति, भाषा, परंपरा, शिक्षा, सामाजिक सम्मान तथा अस्तित्व की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। यह आयोजन समाज में जागरूकता, संगठन, भाईचारा, सामाजिक समरसता तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संदेश देगाकार्यक्रम की रूपरेखा-प्रातः 9:00 बजे – समस्त पेन पुरुषों एवं देवी-देवताओं की पूजा अर्चना,वृक्षारोपण,रैली,मंचीय कार्यक्रम किया जाना है जिसके लिये जवाली क्षेत्र के आदिवासी समाज वृहद स्तर पर तैयारी कर रहे है ठीक इसी तर्ज पर “विश्व मूल निवासी दिवस” के अवसर विकासखण्ड पाली मे भी आदिवासी संस्कृति रीति रिवाज रूढिप्रथा पर आधारित सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है जिसके लिए संभागीय अध्यक्ष विमल कुमार गोड़ 98267 13724 से कार्यक्रम में अग्रिम पंजीयन हेतू सम्पर्क कर सकते है ।

Advertisement Box

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना
आज फोकस में

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp