Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

Author Image
Written by
(DK SARJAL)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक माइकल लोबो ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि समुद्र तट पर इडली-सांभर की बिक्री के कारण गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में ‘‘कमी’’ आ रही है। उत्तरी गोवा के कलंगुट में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोबो ने कहा कि यदि गोवा में कम विदेशी आ रहे हैं तो इसके लिए अकेले सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि सभी हितधारक समान रूप से जिम्मेदार हैं। लोबो ने इस बात पर अफसोस जताया कि गोवावासियों ने समुद्र तट पर स्थित अपनी झोंपड़ियों को अन्य स्थानों के व्यापारियों को किराये पर दे दिया है।

Advertisement Box

क्या बोले भाजपा विधायक

उन्होंने कहा, ‘‘बेंगलुरु के कुछ लोग झोंपड़ियों में ‘वड़ा पाव’ परोस रहे हैं, कुछ ‘इडली-सांभर’ बेच रहे हैं। (इसलिए) पिछले दो साल से राज्य में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में गिरावट आ रही है।’’ हालांकि, विधायक ने यह नहीं बताया कि लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन उनके राज्य में पर्यटन को किस प्रकार प्रभावित कर रहा है। लोबो ने कहा, ‘‘पर्यटकों की संख्या में गिरावट के कारण शोर-शराबा मचा हुआ है। तटीय क्षेत्र में, चाहे वह उत्तर हो या दक्षिण, विदेशी पर्यटकों के आगमन में भारी गिरावट आई है। इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हैं।’’ उन्होंने कहा कि हितधारकों के रूप में प्रत्येक व्यक्ति को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

भाजपा विधायक ने दी चेतावनी

लोबो ने कहा कि हर साल कुछ विदेशी गोवा आते हैं, लेकिन विदेश से आने वाले युवा पर्यटक राज्य से दूर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटन विभाग और अन्य हितधारकों को एक संयुक्त बैठक आयोजित करनी चाहिए और उन कारणों का अध्ययन करना चाहिए कि विदेशी पर्यटक गोवा आने के लिए तैयार क्यों नहीं हैं।’’ लोबो ने कहा कि युद्ध के कारण रूसी और यूक्रेनी पर्यटकों ने गोवा आना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व सोवियत संघ के देशों से पर्यटकों ने गोवा आना बंद कर दिया है।’’ विधायक ने कहा कि राज्य को पर्यटन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘अगर हम कोई व्यवस्था नहीं बनाएंगे तो पर्यटन क्षेत्र में बुरे दिन देखने को मिलेंगे।’’

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना
आज फोकस में

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp