Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदेश में मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर देने की परंपरा समाप्त डिप्टी सीएम विजय शर्मा की विशेष पहल आदेश जारी

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्रियों और पुलिस के आला अधिकारियों को सामान्य दौरे, निरीक्षण, भ्रमण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की औपनिवेशिक परंपरा को समाप्त कर दिया गया है। गृह विभाग, छग शासन ने गार्ड ऑफ ऑनर के नियमों में संशोधन किए जाने का आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर गृह विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक काल से चली आ रही परंपरा की समीक्षा करने के उपरांत इसमें संशोधन का आदेश जारी किया है।
इसका उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता का उपयोग कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और औपनिवेशिक सोच से जुड़ी परंपराओं को समाप्त करना है। गौरतलब है कि गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं विभाग के अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा कर इसमें वर्तमान स्थिति में आवश्यकतानुसार बदलाव करने के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में गृह विभाग ने पुलिस बल को अनावश्यक औपचारिकताओं से मुक्त कर उनकी कार्यक्षमता का उपयोग उनके मूल दायित्वों के पालन के लिए यह संशोधन किया है।

सामान्य दौरों में सलामी गारद समाप्त

जारी आदेश के तहत राज्य के भीतर सामान्य दौरों, आगमन-प्रस्थान एवं निरीक्षण के दौरान अब गृहमंत्री, सभी मंत्रियों, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सलामी गारद (गार्ड ऑफ ऑनर) नहीं दिया जाएगा। जिला भ्रमण, दौरे या निरीक्षण के समय पूर्व में प्रचलित सलामी व्यवस्था को पूर्णत: समाप्त कर दिया गया है। इससे पुलिस बल का समय और ऊर्जा का प्रभावी उपयोग सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा जनसेवा के कार्यों में हो सकेगा।

Advertisement Box

राष्ट्रीय व राजकीय आयोजन यथावत

यह प्रतिबंध राष्ट्रीय और राजकीय समारोहों पर लागू नहीं होगा। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), शहीद पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर), राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर), राजकीय समारोहों तथा पुलिस दीक्षांत परेड जैसे अवसरों पर औपचारिक सलामी गारद की व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।

संवैधानिक पदों के लिए प्रोटोकॉल जारी

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रोटोकॉल के अनुसार संवैधानिक पदों पर आसीन महानुभावों एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए सलामी गारद की व्यवस्था पहले की तरह यथावत रहेगी। यह निर्णय शासन की प्रशासनिक सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता और आधुनिक, जनोन्मुखी व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता में सकारात्मक सुधार होगा।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित
आज फोकस में

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
आज फोकस में

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी
आज फोकस में

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ
आज फोकस में

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

कोरबा: मुख्य सड़क पर गिरी विशाल पेड़ की डाल, चलती कार चपेट में आई, राहगीर बाल-बाल बचे
आज फोकस में

कोरबा: मुख्य सड़क पर गिरी विशाल पेड़ की डाल, चलती कार चपेट में आई, राहगीर बाल-बाल बचे

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 25 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp