Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर में 20 लाख की बड़ी लूट: मोबाइल डीलर अनिल अग्रवाल पर घात लगाकर हमला, बदमाश फरार

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

अंबिकापुर, 29 दिसंबर 2025 — छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में रविवार देर रात एक सनसनीखेज लूट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। मोबाइल कंपनी के प्रमुख डीलर और व्यापारी अनिल अग्रवाल पर बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया और करीब 20 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, रानी सती मंदिर कॉलोनी निवासी अनिल अग्रवाल राम मंदिर रोड पर मोबाइल का थोक कारोबार करते हैं। वे हिंदुस्तान लीवर के फ्रेंचाइजी धारक भी हैं और अनिल इंटरप्राइजेज इंद्रप्रस्थ के संचालक हैं। रविवार रात वे रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद सब-डीलरों से दिनभर की बिक्री का कलेक्शन कर स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे।
सत्तीपारा स्थित कैलाश मोड़ के पास पहुंचते ही अंधेरे में पहले से घात लगाए बैठे एक बदमाश ने अचानक बांस के डंडे से उनके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले से अनिल अग्रवाल स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। इससे पहले कि वे संभल पाते या कोई शोर मचा पाते, बदमाश नकदी से भरा बैग छीनकर पास की गली के रास्ते फरार हो गया।
घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने घायल अनिल अग्रवाल को तुरंत मदद पहुंचाई और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सिर पर गंभीर चोट आई है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह पूरी वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने लूट के मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सघन जांच चल रही है। इलाके में ऐसी घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही जा रही है।
स्थानीय व्यापारियों में इस घटना से डर का माहौल है। लोगों ने देर रात बड़ी रकम लेकर घर लौटने में सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि किसी को इस मामले में कोई जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp