Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भरोसे की डायल 112 पर सवाल: चालक ने दोस्तों संग युवती से सामूहिक दुष्कर्म, हड़कंप मचा

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर है। यहाँ जनता की सुरक्षा के लिए तैनात डायल 112 के एक चालक ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

SECL के सूने मकान में की हैवानियत

Advertisement Box

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि डायल 112 का चालक अपने साथियों के साथ युवती को बांकी स्थित एसईसीएल (SECL) के एक सूने मकान में ले गया था। वहाँ चालक और उसके 4 अन्य साथियों ने युवती के साथ दरिंदगी की। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बेसुध छोड़कर फरार हो गए।

 पुलिस महकमे में हड़कंप, 2 आरोपी हिरासत में

पीड़िता ने किसी तरह घर पहुँचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जैसे ही विभाग को पता चला कि मुख्य आरोपी डायल 112 का चालक है, पुलिस अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

तत्काल कार्रवाई: पुलिस ने घेराबंदी कर 5 में से 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 अस्पताल में भर्ती: पीड़िता को गंभीर हालत में उपचार और मुलाहिजे के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश: सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है और फरार 3 आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा में शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, 10-12 युवकों ने मकान मालिक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से किया हमला
आज फोकस में

कोरबा में शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, 10-12 युवकों ने मकान मालिक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से किया हमला

कोरबा: बारिश ने छीनी गांव की राह, सड़क बदहाल; राशन आपूर्ति पर संकट, स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित
आज फोकस में

कोरबा: बारिश ने छीनी गांव की राह, सड़क बदहाल; राशन आपूर्ति पर संकट, स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू
आज फोकस में

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान
आज फोकस में

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित
आज फोकस में

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
आज फोकस में

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp