Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुंगेली जिले में धान खरीदी घोटाले का बड़ा खुलासा! शासन को 8.14 करोड़ रुपये का चूना, 4 गिरफ्तार, कई फरार

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान खरीदी और परिवहन व्यवस्था में हुए बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। आईसीसीसी मार्कफेड रायपुर से प्राप्त अलर्ट के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच की, जिसमें अवैध ओवरलोडिंग, फर्जी वाहनों का इस्तेमाल, रिसायक्लिंग और मिलीभगत जैसे गंभीर मामले सामने आए। इस घोटाले से राज्य सरकार को 8 करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

मुख्य खुलासे

Advertisement Box

वाहनों मे 200% से 1116% तक ओवरलोडिंग कर अवैध परिवहन किया गया।

फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए, पीडीएस चावल का वितरण नहीं हुआ, फर्जी वाहन नंबरों से परिवहन दिखाया गया।

प्रारंभिक जांच में 11 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी-परिवहन में अनियमितताएं पाई गईं।

कई उपार्जन केंद्रों और राइस मिलों की सांठगांठ उजागर:

नवागांव घुठेरा समिति और उपलेटा राइस मिल: 74 जीपीएस युक्त + 40+ बिना जीपीएस वाहनों से अवैध परिवहन।

सिंघनुपरी केंद्र और एसएस फूड: 4,542 क्विंटल बिना जीपीएस परिवहन।

छटन केंद्र और दीपक/नवकार मिल: 3,589 क्विंटल अवैध परिवहन।

झगरहट्टा केंद्र और वर्धमान राइस मिलर्स में गड़बड़ी।

कार्रवाई और गिरफ्तारियां

कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर कई थानों में एफआईआर दर्ज की गईं। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:

  • अब्दुल सत्तार (दाउपारा)
  • विकास पाण्डेय (भटगांव-मुंगेली)
  • महावीर जैन
  • संतोष साहू
  • श्रीधर परिहार
  • फरार: अब्दुल समद, ललित जैन, नवेंद मेनन, अनिल जांगड़े – पुलिस की तलाश जारी।

अन्य थानों में भी मामले दर्ज (फास्टरपुर: क्र. 12/2026, लालपुर: क्र. 09/2026)। जांच के दौरान कई राइस मिल सील और ट्रक जब्त किए गए हैं।

प्रशासन का सख्त रुख

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन, परिवहन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, फरार आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

यह मामला छत्तीसगढ़ में चल रही धान खरीदी सीजन के दौरान पारदर्शिता और किसान हितों की रक्षा के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। जांच आगे बढ़ रही है, और राज्य स्तर पर भी ऐसी अनियमितताओं पर नजर रखी जा रही है।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

बुधवार, 02 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp