Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जगदगुरु शंकराचार्य को शाही स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चेहरा – कांग्रेस,,शंकराचार्य का अपमान, सनातन धर्म और अखंड परंपरा का अपमान

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

  मनेंद्रगढ़। कांग्रेस ने प्रयागराज माघ मेले में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने तथा उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा का हिन्दू विरोधी और दोहरे चरित्र का स्पष्ट प्रमाण बताया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि स्वयं को हिंदुओं का मसीहा बताने वाली भाजपा सरकार आज संतों और धर्माचार्यों का अपमान कर रही है। शंकराचार्य जी को अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका है और वे 36 घंटे से अधिक समय से अनशन पर बैठे हैं, फिर भी सरकार ने उनसे संवाद करने का कोई प्रयास नहीं किया। यह केवल एक संत का नहीं, बल्कि सनातन परंपरा का अपमान है।

Advertisement Box

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पिछले 40 वर्षों से नियमित रूप से शाही स्नान करते आ रहे हैं। यह पहली बार है जब उन्हें इस अखंड धार्मिक परंपरा से रोका गया। मौनी अमावस्या का शाही स्नान सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे न मुगलों ने रोका और न ही अंग्रेजों ने—फिर भाजपा सरकार को यह दुस्साहस कैसे हुआ?

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में शंकराचार्य के शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार हुआ, उन्हें बाल पकड़कर घसीटा गया। उन्होंने कहा कि यह घटना बताती है कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति तो करती है, लेकिन धर्माचार्यों के सम्मान की उसे कोई परवाह नहीं।

ब्लॉक कांग्रेस मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि एक ओर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को जेड-प्लस सुरक्षा दी जाती है, वहीं दूसरी ओर शंकराचार्य के समर्थकों के साथ मारपीट होती है और शंकराचार्य को उनकी पालकी पर जाने तक की अनुमति नहीं दी जाती। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा के लिए मोहन भागवत शंकराचार्य से बड़े हो गए हैं?

पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि शंकराचार्य जी का “अपराध” केवल इतना है कि वे व्यवस्थागत कमियों पर सवाल उठाते हैं, सरकार की आलोचना करते हैं, अयोध्या में आधे-अधूरे राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा पर आपत्ति जताते हैं, महाकुंभ की अव्यवस्थाओं और कोविड काल में गंगा में तैरती लाशों जैसे सच को सामने रखते हैं—इसीलिए भाजपा उन्हें निशाना बना रही है।

कांग्रेस नेता एवं पार्षद अजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा का यह रवैया सनातन धर्म, संत समाज और देश की आस्था के विरुद्ध है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि शंकराचार्य जी से तत्काल सम्मानजनक संवाद किया जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और अखंड धार्मिक परंपराओं की गरिमा बहाल की जाए।
श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना
आज फोकस में

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp