Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा की शान: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में लेवल अप एमएमए अकैडमी ने जीते 15 पदक, 18 जिलों में चौथा स्थान हासिल

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

       कोरबा, 3 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। शहीद बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर (बहतराई) में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकैडमी, कोरबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक जीते। इनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रदेश के 18 जिलों की कड़ी प्रतिस्पर्धा में कोरबा टीम ने 3rd Runner-Up Trophy (चौथा स्थान) हासिल कर जिले के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।

प्रतियोगिता में कोरबा की टीम के अलावा निहारिका, सतनाम भवन बालको अकैडमी तथा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, छुरीकला के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया और उल्लेखनीय कौशल दिखाया। वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन (WTF) के आधिकारिक नियमों के अनुसार आयोजित इस इवेंट में सभी मुकाबले इलेक्ट्रॉनिक सेंसर आधारित प्रोटेक्टर स्कोरिंग सिस्टम (PSS) से संपन्न हुए, जिससे स्कोरिंग पूरी तरह पारदर्शी, सटीक और निष्पक्ष रही। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिला।

Advertisement Box

पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

  • स्वर्ण पदक: पावनी साव, आर्या गौरी सिंह, श्रृष्टि गुप्ता, मिया फ्रांसिस, गोल्डी अग्रवाल, विहान जायसवाल
  • रजत पदक: श्रीजा सिंह, नित्या, शाश्वत पावल साव, एकता पटेल, अद्वितीय गुप्ता, अक्षत साहू
  • कांस्य पदक: कुहू रहांगडाले, स्वास्तिक जायसवाल, ऋतु

इस सफलता का श्रेय अकैडमी के हेड कोच प्रेमराज बंजारे, कोच देवाशीष कश्यप तथा अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता और जिला टेक्निकल हेड स्नेहा बंजारे को जाता है। इन प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती और रणनीतिक तैयारी पर विशेष फोकस किया।

अकैडमी के अध्यक्ष अविनाश बंजारे ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ पदक नहीं, बल्कि हर खिलाड़ी में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। खेल चरित्र निर्माण का बेहतरीन माध्यम है।” उन्होंने बताया कि पदक न जीत पाने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर और अतिरिक्त अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहें।

लेवल अप एमएमए अकैडमी पिछले कई वर्षों से कोरबा में ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा दे रही है, जिससे जिले में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ा है। कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं।

टीम की इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग, खेल अधिकारी दिनू पटेल, रामकृपाल साहू, आर.एन. टंडन, अंजलि चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी। अकैडमी भविष्य में भी युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कोरबा का परचम लहराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोरबा के इन युवा योद्धाओं की मेहनत और समर्पण से साफ है कि छत्तीसगढ़ का खेल भविष्य उज्ज्वल है!

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp