Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बसंतपुर पीएम श्री स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्रों का शानदार सम्मान

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

    कटघोरा (छत्तीसगढ़ ), 6 फरवरी 2026: संकुल केंद्र डोंगरी के अंतर्गत स्थित पीएम श्री प्राथमिक शाला बसंतपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने अपनी कला, परिश्रम और रचनात्मकता का अनुपम प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बालवाड़ी और कक्षा प्रथम के बच्चों के साथ-साथ कक्षा द्वितीय से पंचम तक के बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की रस्म। कक्षा पंचम में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले छात्र मयंक कंवर और कुमारी राधिका सागर को शील्ड, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने वाले छात्रों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए। इनमें कक्षा प्रथम की कु. अंशिका कंवर, कक्षा द्वितीय के यशवंत यादव तथा कक्षा तृतीय की कु. ममता कंवर शामिल रहीं। इन्हें शील्ड, प्रशस्ति पत्र और मेडल भेंट कर ब्लॉक संसाधन समन्वयक (बीआरसी) कटघोरा श्री प्रहलाद साहू ने सम्मानित किया।

Advertisement Box

इसके अलावा, नियमित विद्यालय उपस्थिति वाले छात्रों के साथ-साथ सुलेख, चित्रकला, निबंध लेखन तथा दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले बच्चों को उपलब्धि प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इन पुरस्कारों ने न केवल छात्रों का हौसला बढ़ाया, बल्कि अभिभावकों और अतिथियों में भी उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान बीआरसी श्री प्रहलाद साहू ने अपनी प्रेरक वक्तव्य में सरकारी स्कूलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “सरकारी स्कूल केवल नाव के असल मालिक हमर गांव के हैं।” उनका यह कथन गांव की प्रगति में इन संस्थानों की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करता है। साथ ही, उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी पीएम श्री योजना के दूरगामी लाभों से सभी को अवगत कराया, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास पर केंद्रित है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य कटघोरा श्रीमती संगीता सुरेश कंवर उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बीआरसी श्री प्रहलाद साहू, ग्राम पंचायत राल की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी अर्जुन कंवर, पूर्व सरपंच श्री रामकुमार कंवर तथा रोजगार सहायक श्री आनंद सिंह कंवर,  वार्ड पंच कौशिल्या कँवर, कुसुम कँवर, कृष्णा कँवर, अजय कँवर, प्रमिला कँवर,मधु यादव व वरिष्ठ ग्रामीण श्याम लाल कोटवार, गुरबाल सिंह,समय लाल ज्ञान राम दिलेराम यादव, परदेसी राम, बून्द राम, ,विशेष रूप से शरीक हुए। इनकी उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षक श्री ललित यादव ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि प्रधान पाठिका श्रीमती जमुना मरकाम ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भारत सिंह कंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता सागर तथा विनीता कंवर, गीता कँवर,शकुंती कँवर, अंजलि यादव, सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सफाई कर्मचारी श्री गणेश राम यादव तथा रसोइयों की मेहनत ने भी कार्यक्रम को स्मरणीय बनाने में सहारा दिया।

यह वार्षिकोत्सव न केवल छात्रों की उपलब्धियों का जश्न था, बल्कि ग्रामीण शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की एक झलक भी पेश करता है।

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित
आज फोकस में

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
आज फोकस में

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी
आज फोकस में

कोरबा : पीएनसी इंफ्राटेक पर श्रमिक शोषण का गंभीर आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी काम बंद कराने की चेतावनी

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ
आज फोकस में

कोरबा : सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत रामाकछार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित1351 आवेदनों में से 255 का त्वरित निराकरण, सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

कोरबा: मुख्य सड़क पर गिरी विशाल पेड़ की डाल, चलती कार चपेट में आई, राहगीर बाल-बाल बचे
आज फोकस में

कोरबा: मुख्य सड़क पर गिरी विशाल पेड़ की डाल, चलती कार चपेट में आई, राहगीर बाल-बाल बचे

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि
आज फोकस में

कोरबा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी श्रद्धांजलि

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 25 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp