Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में आज श्रमिक सम्मेलन: हजारों निर्माण व असंगठित श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने की बड़ी पहल

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

    कोरबा, 18 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज (बुधवार) श्रम विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें तुरंत लाभ उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर, कोरबा में शुरू होगा।

यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इन मंडलों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी, पंजीयन, नवीनीकरण और अन्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

Advertisement Box

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि:

मुख्य अतिथि: श्री लखन लाल देवांगन, मंत्री – वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।

अध्यक्षता: माननीय सांसद, कोरबा लोकसभा, श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत।

विशिष्ट अतिथि:

माननीय महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा, श्रीमती संजू देवी राजपूत,

माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा, डॉ. पवन कुमार सिंह,

सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा, श्री नूतन सिंह ठाकुर।

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग के अधिकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। श्रमिकों की सुविधा के लिए पंजीयन एवं नवीनीकरण काउंटर, स्वास्थ्य परीक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रमिक भाई-बहन मौके पर ही अपनी सेवाएं प्राप्त कर सकें।

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

निर्माण श्रमिक (रेजा, कुली, राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन आदि): मूल आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड, 90 दिवस निर्माण कार्य प्रमाण, OTP के लिए मोबाइल। लाइव फोटो के लिए स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य। पांच वर्ष पुराने पंजीयन वाले श्रमिक अपना पुराना पंजीयन कार्ड भी लाएं।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिक (धोबी, दर्जी, नाई, बुनकर, ऑटो रिक्शा चालक, सफाई कर्मकार, दुकान-गैरेज मजदूर, चाय-नाश्ता ठेला संचालक, मितानिन, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि): मूल आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (पार्षद/सरपंच/पटवारी द्वारा), OTP मोबाइल। लाइव फोटो अनिवार्य।

सहायक श्रम आयुक्त, कोरबा ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल हों और शासन की श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ उठाएं। जनप्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की मांग की गई है।

यह आयोजन राज्य सरकार की श्रमिक कल्याण नीति का एक प्रभावी कदम है, जिससे हजारों श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, दुर्घटना सहायता, पेंशन जैसी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सकेगा। कोरबा जिला प्रशासन और श्रम विभाग इस दिशा में सक्रिय प्रयास कर रहा है 

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp