Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बालोद जिले में उर्वरक घोटाले की पोल खुली: भौतिक सत्यापन में अनियमितता पाए जाने पर कई कृषि केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

*बालोद, 8 अप्रैल 2026: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले के उर्वरक विक्रय केंद्रों में भौतिक सत्यापन कराया गया। इसमें गत वर्ष की तुलना में यूरिया के अधिक उठाव के मामले सामने आए। सत्यापन के दौरान चार कृषि केंद्रों में उर्वरक यूरिया के भंडारण और वितरण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। प्रशासन ने इनके खिलाफ उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चन्द्राकर ने बताया कि 16 मार्च से 29 मार्च 2026 तक उर्वरक निरीक्षकों द्वारा विशेष भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान निम्नलिखित केंद्रों में अनियमितता मिली:

Advertisement Box

  • सार्वा सेवा कृषि केंद्र, बेलौदी
  • गांधी हार्डवेयर एवं कृषि केंद्र, गुण्डरदेही
  • राठी रासायनिक खाद भंडार, अरमरीकला
  • गांधी कृषि केंद्र, अरमरीकला

इन केंद्रों में यूरिया के भंडारण और वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को स्टॉक जप्त, सुपुर्दगी और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उप संचालक चन्द्राकर ने स्पष्ट कहा कि उर्वरक यूरिया उठाव करने वाले सभी कृषकों का शत-प्रतिशत सत्यापन पूरा होने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। जिले के किसी भी उर्वरक विक्रय केंद्र में भंडारण या वितरण में अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने किसानों को उर्वरकों की सही और पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान शुरू किया था। प्रशासन का साफ संदेश है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी।

यह कार्रवाई जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कोरबा में शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, 10-12 युवकों ने मकान मालिक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से किया हमला
आज फोकस में

कोरबा में शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, 10-12 युवकों ने मकान मालिक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से किया हमला

कोरबा: बारिश ने छीनी गांव की राह, सड़क बदहाल; राशन आपूर्ति पर संकट, स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित
आज फोकस में

कोरबा: बारिश ने छीनी गांव की राह, सड़क बदहाल; राशन आपूर्ति पर संकट, स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू
आज फोकस में

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान
आज फोकस में

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित
आज फोकस में

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
आज फोकस में

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp